वास्तु के अनुसार दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करना लाता है जीवन में परेशानियाँ

वास्तु के अनुसार हर व्यक्ति की ऊर्जा उसके द्वारा काम में ली जाने वाली वस्तुओं से जुडी हुई होती हैं। मनुष्य की जो अपनी सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा है उसका असर उसके द्वारा काम में ली जाने वाली चीजों पर भी असर डालता हैं। इसलिए वास्तु में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जो कभी भी किसी दुसरे व्यक्ति की इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। क्योंकि दूसरों की इस्तेमाल की गई ये चीजें आपके लिए दुर्भाग्य और परेशानी का कारण बन सकती हैं। तो चलिए हम बताते हैं आपको उन चीजों के बारे में जो कभी भी किसी ओर की काम में नहीं लेनी चाहिए।

* पेन

कई बार हम किसी काम के लिए दूसरों का पेन उधार ले लेते है, लेकिन काम खत्म होने के बाद उसे लौटाना भूल जाते है। ये बात हमारे लिए आर्थिक परेशानी और अपमान का कारण बन सकती है। इसलिए भूलकर भी किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखे।

* बिस्तर

किसी अन्य व्यक्ति के बिस्तर या पलंग पर सोना भी वास्तु दोष माना जाता है। ऐसा करने से उस बिस्तर पर हमेशा सोने वाले लोगों के बीच लड़ाई-झगडे होते है और अन्य व्यक्ति को धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

* घडी

हाथों में पहनी जाने वाली घडी भी मनुष्य पर अच्छी-बुरी एनर्जी डालती है। दूसरों की घडी पहनने पर मनुष्य के कामों में असफलता और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इससे बचें।

* वस्त्र

दूसरों के कपड़े मांगना या प्रयोग करना भी आपके लिए कई तरह की परेशानियों और दुखों का कारण बन सकता है। इसलिए दूसरों के कपड़े मांगने या पहनने से बचें।

* धन

किसी अन्य व्यक्ति के धन पर नज़र डालना या उधार लेकर वापस न करना भी मनुष्य के लिए आर्थिक परेशानियों और दुर्भाग्य का कारण बनता है। इसलिए किसी से उधार लेने पर उसे पैसे जरूर लौटा दें।

* रुमाल

किसी भी अन्य व्यक्ति के रुमाल का उपयोग करना उन दो लोगों के बीच लड़ाई और तनाव का कारण बनता है। साथ ही दूसरे का रुमाल लेने वाले को लगातार पैसों के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।