सुबह के समय में ना करें यह 6 काम, पूरा दिन गुजरेगा चिंताओं से भरा

आपने यह महसूस किया ही होगा कि सुबह की अच्छी शुरुआत आपका पूरा दिन अच्छा बनती हैं और वहीँ सुबह के समय घटी कोई भी नापसंद घटना पूरे दिन को परेशानी से भर देती हैं। इसी तरह वास्तु में भी कई ऐसे काम बताए गए हैं जो सुबह के समय में नहीं करने चाहिए क्योंकि वे आपके जीवन में नकारात्मकता लेकर आते है और पूरा दिन खराब कर जाते हैं। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे कामों के बारे में जिन्हें सुबह करने से बचना चाहिए।

- सुबह-सुबह कभी भी बंदर का नाम नहीं लेना चाहिए भले ही बंदर आपको दिख जाए। मान्यताओं के अनुसार इससे दिन उलझनों में बीतता है और समय से भोजन नहीं मिल पाता है।

- सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और कपन्फ्यूजन बढ़ता है।

- सुबह-सुबह अगर आप किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देखते है तो इसे अशुभ माना जाता है।

- सुबह तेल लगे हुए बर्तन देखने से आपका पूरा दिन खराब जाता है इसलिए संभव हो तो रात के समय ऐसी चीजों को दूर रख कर सोएं।

- बहुत से लोग सुबह उठते ही अपने चेहरे को आइने में देखते हैं। वास्तुशास्त्र में ऐसा करना अशुभ माना जाता है। सुबह उठते ही आइना देखने की बजाय अपने दोनों हाथ की हथेलियों को जोड़कर ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे दिन सकारात्मकता के साथ गुजरता है।

- सुबह उठते ही किसी जानवरों के फोटो भी नहीं देखने चाहिए। कहते हैं इससे दिनभर विवाद और उलझनों बना रहता है। इसलिए अपने कमरे में जानवरों के फोटो न लगाएं।