घर के सामने इन चीजों का होना, बनता हैं तरक्की में बाधा

वास्तु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व माना गया हैं। इसलिए जब भी नया घर बनाया जाता हैं तो उसमें वास्तु का पूरा ध्यान रखा जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना घर के अन्दर वास्तु का ध्यान रखा जाता हैं, उतना ही घर के बाहर के वास्तु का ध्यान रखना भी जरूरी होता हैं। जी हाँ, वास्तु के अनुसार घर के सामने स्थित कुछ चीजें आपके लिए नकारात्मकता लेकर आती हैं और तरक्की में बाधा का कारण बनती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए उन चीजों की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- वास्तु में बिजली का खंभा घर के मुख्य द्वार के सामने उन्नति में बाधक माना जाता है।

- घर के आगे बहुत ज्यादा घना पेड़ नहीं होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा कम आती है और काम में बार-बार असफलता मिलती है।

- घर के आगे से बेल का ऊपर चढ़ना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे विरोधियों और शत्रुओं की संख्या बढ़ती है जिससे उन्नति में बाधा आती है।

- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दहलीज यानी मुख्य द्वार से ऊंची सड़क का होना कष्टकारी होता है। इससे घर में रहने वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है।

- घर के सामने कभी भी कांटेदार पौधे या दूध निकलने वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए इससे परिवार के सदस्यों के बीच में मदभेद बढ़ते हैं।

- घर के सामने कभी भी गंदा पानी जमा नहीं होना चाहिए। सामने गंदा पानी एकत्र होने से धन और मान सम्मान में कमी आती है।

- मुख्य दरवाजे के सामने और आस-पास पत्थरों का जमा होना भी वास्तु विज्ञान के अनुसार अनुकूल नहीं होता है इससे जीवन में तरक्की की रफ्तार कम हो जाती है।

- घर के आगे कूड़ेदान रखना वास्तु में अशुभ होता है। इससे परिवार के सदस्यों को गंभीर बीमारियां और कंगाली घेरने लगती है।