दीपक जलाते समय सही दिशा में रखें उसकी लौ, बात आपके फायदे की

हिन्दू धर्म में दीपक का बड़ा महत्व हैं। पूजा-पाठ के दौरान या सुबह-शाम भगवान के दिया-बाती के दौरान दीपक जलाया ही जाता हैं। यह घर में सकारात्मकता लाते हुए आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में दीपक जलाने से जुड़े भी कई नियम बताए गए हैं। जी हां, दीपक जलाते समय उसके लौ की सही दिशा का आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं। आज हम आपको इसी की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयु में वृद्धि होती है।

- दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर रखने से दु:ख बढ़ता है।

- दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखने से धनलाभ होता है।

- दीपक की लौ दक्षिण दिशा की ओर रखने से हानि होती है। यह हानि किसी व्यक्ति या धन के रूप में भी हो सकती है। किसी शुभ कार्य से पहले दीपक जलाते समय इस मंत्र का जप करने से शीघ्र ही सपलता मिलती है।