9 अक्टूबर राशिफल: कन्या राशि वाले दोपहर से पहले कर ले सारे जरुरी काम, काम-काज में लाभ होगा

कन्या (Virgo) राशि वालों के लिए आज दोपहर तक का समय बहुत शानदार है, अचानक आर्थिक लाभ बढ़ेगा या इस संबंध में कोई सूचना मिलेगी। दैनिक आय बढ़ सकती है परंतु उसके लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। भागीदारी के मामलों में स्वयं ही ध्यान देना अच्छा है, हिसाब-किताब का मामला किसी अन्य पर ना छोड़े। काम-काज की शैली में कोई परिवर्तन करना मजबूरी का हो जाएगा, आप कर पाएंगे और उसका लाभ मिल जाएगा। समय भाग्यशाली है।

आपको अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा और काम-काज को अपने ही ढंग से कर पाने में सफल होंगे। माता-पिता के लिए अत्यंत शुभ दिन है। उनको अपने काम-काज में लाभ होगा और यश-प्रशंसा मिल सकती है। अपना काम अन्य लोगों पर नहीं छोड़े अन्यथा नुकसान हो सकता है। संतान के लिए दोपहर तक का समय ठीक है परंतु बाद में उनके महत्वपूर्ण काम में अड़चन आ सकती है। आर्थिक लेन-देन में सीमित सफलता मिलेगी।