9 अक्टूबर राशिफल: मेष राशि वालों के इच्छानुसार आज बनते जाएंगे सारे काम, व्यावसायिक मामलों में आयेगा नया मोड़

मेष (Aries) राशि वालों का आज का दिन शानदार गुजरने वाला है। आप इच्छानुसार अपना काम कर पाएंगे। व्यावसायिक मामलों में कोई नया मोड़ आ सकता है अगर निर्णय लेने की आवश्यकता पड़े तो आज ही ले लें। साहसपूर्ण निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल हो सकता है। दोपहर बाद कई लोगों से एक साथ मिलना-जुलना हो सकता है। आपसी सुख-दु:ख की बातें करेंगे। काम-काज में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी।

विरोधियों पर पार पाने के लिए कोई नया उपाय कर सकते हैं। विरोधी से मुकाबले के लिए आप मनोवैज्ञानिक उपाय काम में लेंगे। धार्मिक मामलों में विशेष रूचि लेंगे। आज आपका मन कई जगह भटकता हुआ रहेगा जिसके कारण कुछ समय खराब रहेगा।