नवग्रहों के अनुसार करें सुगंध का प्रयोग, मिलेंगे चमत्कारिक लाभ

व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों का विशेष महत्व माना जाता हैं जिनकी बुरी दशा व्यक्ति का बुरा समय लाती हैं। जी हां, ग्रह के बुरे प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में कई संकट और परेशानियां उत्पन्न होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अशुभ प्रभाव वाले ग्रह के लिए उचित उपाय कर अच्छे प्रभाव में बदला जाए। इसलिए आज हम आपके लिए ग्रहों के अनुसार सुगंध की जानकारी लेकर आए हैं जो ग्रहों को शांत रखती हैं। तो आइये जानते हैं कौनसे ग्रह के लिए कौनसी सुगंध का इस्तेमाल किया जाए।

सूर्य ग्रह : यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह बुरे प्रभाव दे रहा है तो आप केसर या गुलाब की सुगंध का उपयोग करें। घर के लिए होम प्रेशनर लाएं और शरीर के लिए इस सुगंध का कोई इत्र उपयोग करें।

चंद्र ग्रह : चंद्रमा मन का कारण है अत: इसके लिए चमेली और रातरानी के इत्र का उपयोग कर सकते हैं।

मंगल ग्रह : मंगल ग्रह की परेशान से मुक्त होने के लिए लाल चंदन का इत्र, तेल अथवा सुगंध का उपयोग कर सकते हैं।

बुध ग्रह : बुध ग्रह की शांति के लिए चंपा का इत्र तथा तेल का प्रयोग बुध की दृष्टि से उत्तम है।

गुरु ग्रह : केसर और केवड़े के इत्र के उपयोग के अलावा पीले फूलों की सुगंध से गुरु की कृपा पाई जा सकती है।

शुक्र ग्रह : शुक्र को सुधारने के लिए सफेद फूल, चंदन और कपूर की सुगंध लाभकारी होती है। चंपा, चमेली और गुलाब की तीक्ष्ण खुशबू से खराब हो जाता है।

शनि ग्रह : शनि के खराब प्रभाव को अच्छे प्रभाव में बदलने के लिए कस्तुरी, लोबान तथा सौंफ की सुगंध का उपयोग कर सकते हैं।

राहु ग्रह : काली गाय का घी व कस्तुरी के इत्र का उपयोग कर इनके दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। यही यह कहीं से उपलब्ध न हो तो घर के शौचालय को साफ सुधरा रख कर घर में प्रतिदिन कर्पूर जलाएं।

केतु ग्रह
:गुड़ और घी को मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं।