मिथुन 9 दिसंबर राशिफल: समय सुधार पर, आय बढ़ रही है लेकिन खर्चे भी अधिक होंगे

समय सुधार पर है परन्तु बढ़ते हुए खर्चों को रोकने में परेशान हो जाएंगे। आय बढ़ रही है। आज खर्चे भी अधिक होंगे परन्तु रचनात्मक खर्चे अधिक होंगे। यात्रा कार्यक्रम बन सकते हैं, लम्बी यात्रा के योग हैं। व्यवसाय के मामले में एक जगह टिक कर काम करना मुश्किल हो जाएगा। कार्य भार अत्यधिक होने से समय पर कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे, जिसके कारण बाहरी सम्पर्कों पर असर आएगा। जीवनसाथी को लेकर मन में तरह-तरह के भाव आएंगे। उन पर व्यवसाय का दबाव है और मानसिक तनाव बना है। आज घर-परिवार के सभी लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। माता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी और पिता भी थोड़ा आर्थिक दबाव में रहेंगे। धार्मिक कार्यों में औसत से कुछ अधिक खर्चा करेंगे। कारोबारी यात्रा पूर्वी दिशा में नहीं करें।