मकर 9 दिसंबर राशिफल: आज विवाद के विषयों से दूर रहना ही श्रेष्ठ है, आर्थिक लाभ के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करने होंगे

विवाद के विषयों से दूर रहना ही श्रेष्ठ है। कानूनी विवाद में भी आप अच्छी स्थिति में रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करेंगे तो लाभ की मात्रा बढ़ जाएगी। हर तरह से लाभ कमाना उचित नहीं है, कोई अनुचित माध्यम हो तो उसे त्याग देना ही उचित है। संतान के लिए शुभ समय चल रहा है। अपनी परेशानियों के बीच में भी उनकी शिक्षा या व्यवसाय में गति तेज हो जाएगी। आपके अधीनस्थ लोग भी आज अच्छा काम करके देंगे। आज आपको अधिक उत्तरदायित्व का काम दिया जा सकता है, जिसे आप समय रहते पूरा कर लेंगे और कार्य प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। आसपास भागदौड़ करके कोई काम बना लेंगे। छोटी यात्राओं के परिणाम भी अच्छे जा सकते हैं। व्यक्तिगत रिश्तों में थोड़ा बहुत तनाव रहेगा, आपकी व्यवहार कुशलता ही रक्षा करेगी।