8 अक्टूबर राशिफल: तुला राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, बढ़ सकते है अनावश्यक खर्चे

तुला (Libra) राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। कोई बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। जिन लोगों को लेकर आपने मन में अच्छी धारणा है, वे अपेक्षा के अनुसार काम नहीं करेंगे परन्तु कोई अन्य इसके लिए तैयार हो जाएगा। यात्रा विचार स्थगित कर दें बल्कि साधारण रूप में भी वाहन सावधानी से चलावें, दुर्घटना का भय है। आज अनावश्यक खर्चे बहुत होंगे और उनको आप रोक भी नहीं पाएंगे।

संतान की तरफ से कोई न कोई समस्या बनी रहेगी और आप मन ही मन नाराज रहेंगे। समस्याओं के समाधान के लिए आप किसी अन्य की भी मदद ले सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में आपको अधिक सफलता मिलेगी। किसी खास मामले में सफलता के आसार हैं। शाम के बाद की टेलीफोन वार्ताएं अच्छा परिणाम दे सकती हैं। वार्ता में कौशल लाभ दे सकता है।