कन्या 8 दिसंबर राशिफल: आज का दिन भाग्यशाली, सोची हुई योजनाएं पूरी हो जाएंगी

आज का दिन भाग्यशाली है। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक होने के कारण सोची हुई योजनाएं पूरी हो जाएंगी। घरेलू साधनों पर खर्चा कर सकते हैं। किसी नई सुविधा के लिए कोशिश करेंगे। काम-काज की स्थितियां जटिल हो रही हैं परन्तु आपके मन में उत्साह बना रहेगा। किसी का समर्थन आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। आर्थिक मामले जितने महत्वपूर्ण हैं, जटिल स्थितियों से निकलना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। नया उत्तरदायित्व मिलेगा और उसके लिए आप मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। आपके व्यावसायिक शत्रु क्या कर रहे हैं, इसका ज्ञान कर लेना जरूरी है। स्थितियों को जीतने के लिए कार्यप्रणाली में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। नए लोगों का सहयोग आपके लिए शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में शांति रहेगी।