मीन 8 दिसंबर राशिफल: आज विशेष खर्चे का दिन, आर्थिक लाभ की स्थितियों में परिवर्तन आएगा

आज विशेष खर्चे का दिन है। हाथ में आए हुए पैसे को खर्च करने नहीं रोक पाएंगे। आज यात्रा को टालने की कोशिश करें, यात्रा में कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक भागीदारी में थोड़ा सा दबाव में रहेंगे। काम-काज बहुत बकाया रहने के कारण नए प्रबंध करने की बात आएगी। आर्थिक लाभ की स्थितियों में परिवर्तन आएगा। नए स्रोत बनेंगे। जितना आप सोच रहे हैं, आज का काम उससे बहुत ज्यादा है। आपको अतिरिक्त सहयोग लेना ही पड़ेगा। किसी बात से मन ही मन परेशानियां चलती रहेंगी। मन की बात किसी से कह नहीं पाएंगे। जीवनसाथी के मन के असंतोष को समझना जरूरी है परन्तु वे आपको पूरा सहयोग करेंगे। माता के स्वास्थ्य की तरफ से थोड़ी चिंता रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में दोनों में विशेष परिस्थितियां रहेंगी और आपका वर्चस्व बढ़ेगा।