घर में ये वस्तुए लाती है बर्बादी

कई बार हम घर में ऐसी चीजें ले आते हैं, जो हमारे लिए शुभ नहीं होती। इसके चलते हमारा जीवन कई तरह की परेशानियों में फंस जाता है, लेकिन जानकारी के अभाव में हम इस कारण को समझ नहीं पाते। वहीं कई बार घर में वास्तुदोष भी होता है जो हमें प्रभावित भी करता है। भारतीय वास्तुशास्त्र अनुसार घर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं? यह जानना जरूरी है। कई बार एक छोटी सी वस्तु से ही व्यक्ति का भाग्य रुका रह जाता है या उसको किसी प्रकार की विपत्ति का सामना करना पड़ता है। याद रखें निर्जीव वस्तु में अपनी एक ऊर्जा होती है। आइये जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में जिन्हें घर में रखना परेशानी का कारण बनता हैं।

# टूटी-फूटी वस्तुएं

टूटे-फूटे बर्तन, दर्पण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तस्वीर, फर्नीचर, पलंग, घड़ी, दीपक, झाड़ू, मग, कप आदि कोई सा भी सामान घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और व्यक्ति मानसिक परेशानियां झेलता है। यह भी माना जाता है कि इससे वास्तु दोष तो उत्पन्न होता ही है, लक्ष्मी का आगमन भी रुक जाता है।

# महाभारत की तस्वीरें या प्रतीक

महाभारत को भारत के इतिहास का सबसे भीषण युद्ध माना जाता है। कहते हैं कि इस युद्ध के प्रतीकों, मसलन तस्वीर या रथ इत्यादि को घर में रखने से घर में क्लेश बढ़ता है। यही नहीं, महाभारत ग्रंथ भी घर से दूर ही रखने की सलाह दी जाती है।

# खराब उपकरण

घर में खराब और बेकार चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ौतरी होती है। टीवी, फ्रीज, कंप्यूटर आदि खराब उपकरण घर में भूलकर भी न रखें।

# नटराज की मूर्ति

नटराज नृत्य कला के देवता हैं। लगभग हर क्लासिकल डांसर के घर में आपको नटराज की मूर्ति रखी मिल जाती है। लेकिन माना जाता है कि नटराज की इस मूर्ति में भगवान शिव 'तांडव' नृत्य की मुद्रा में हैं जो कि विनाश का परिचायक है। इसलिए इसे घर में रखना भी अशुभ फलकारक होता है।

# एक ही देवी-देवता की प्रतिमा सामने-सामने नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आय के साधन कम अौर खर्चे अधिक हो जाते हैं।

# पुराने या फटे कपड़े की पोटली

फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के वस्त्रों को किसी को दान कर देना चाहिए या इसका किसी और काम में उपयोग करना चाहिए।