Holi 2018 : होलिका दहन के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 काम

होली का त्योंहार रंगों से जीवन में उमंग और जोश भरने का त्योंहार हैं। इसमें होलिका दहन का दिन अर्थात फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा जो कि 1 मार्च को हैं को तंत्र साधना के हिसाब से बहुत विशेष दिन माना जाता हैं। इस दिन पर किये गए तंत्र साधना से कई काम बनते हैं। इसलिए इस दिन व्यक्ति को कुछ चीजों का बहुत ध्यान रखना पड़ता हैं, नहीं तो उनका बहुत बुरा असर जिंदगी पर पड़ता हैं। तो आइये जनते हैं उन कामों के बारे में जो होलिका दहन के दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

* कपड़े रखे सम्भालकर

इंसान के कपड़े का प्रयोग तंत्र-मंत्र और टोटके के लिए किया जाता है इसलिए इस दिन अपने कपड़े का कोई भी हिस्सा इधर-उधर न फेंकें। अपने कपड़ों को समय रहते हुए ही सहजकर अंदर रख दें।

* सफ़ेद चीजों से परहेज

होलिका दहन वाले दिन कभी भी सफेद रंग की चीजें को नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इस दिन टोने- टोटके के लिए सफेद चीज का उपयोग ज्यादा किया जाता है।

* गर्भवती महिलाएं रखे ध्यान

इस दिन गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें क्योंकि इन पर तंत्र-मंत्र का असर जल्दी होता है। इसलिए बाहर किसी बड़े बुजुर्ग के साथ ही जाएं और पूजा करके सीधे घर आ जाएं।

* अनजानी वस्तुओं से दूरी

होलिका दहन वाले दिन भूलकर भी किसी अनजानी चीज को नहीं छुना चाहिए नहीं तो आपके ऊपर टोटके का असर होने लगता है।

* सिर ढककर रखें

होलिका दहन वाले दिन में बाहर निकलते समय अपने सिर को ढककर रहना चाहिए क्योंकि टोने-टोटके के लिए सिर का इस्तेमाल किया जाता है।