गुरुवार के दिन बाल धोयेंगे तो होगा लक्ष्मी का अपमान, जाने क्यूँ ?

गुरुवार के दिन की ऐसी मान्यता है की इस दिन न तो बाल धोने चाहिए और न ही कटवाने। बड़े बुजुर्गो का मानना था की इस दिन बाल धोने से घर में दरिद्रता आती है। गुरुवार के दिन बाल धोना अशुभ फलदायी माना जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार गुरुवार बृहसपति को समर्पित होता है। इनकी कृपा से सदैव आर्थिक स्थिति हमेशा ही अच्छी बनी रहती है। इस स्थिति को अच्छी बनाये रखने के लिए कुछ कार्यो को नहीं करना चाहिए। तो आइये जानते है इस बारे में.....

# गुरुवार का द‌िन भगवान व‌िष्‍णु और देवी लक्ष्मी से भी प्रभाव‌ित है। मान्यता है क‌ि इस द‌िन बाल कटवाने और धोने से धन संबंध‌ी परेशानी आती है।

# बृहस्पत‌ि ज्ञान, धन, संतान एवं पार‌‌िवार‌िक सुख का कारक हैं। इस द‌िन बाल कटवाने से गुरु कमजोर होता है और गुरु से संबंध‌ित चीजों में कमी आती है।

# बाल कटवाने का गलत असर संतान और पति के जीवन पर पड़ता है। उनकी उन्नति बाधित होती है।

# नाखून गुरुवार को काटना धन हानि का संकेत हैं। इससे घर के मुखिया की तरक्की कम होती है या बाधित होती है। घर में पीड़ा आती है।

# गुरुवार के दिन शेविंग करना भी इसीलिए निषेध है। शरीर के बालों को साफ करना गुरुवार के दिन उचित नहीं माना जाता है क्योकि धन लाभ की जो भी स्थितियां बन रही हों। उन सभी में रुकावट आने लगती है।