मीन 3 नवंबर राशिफल: काम-काज में गति आ जाएगी, आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी

काम-काज में गति आ जाएगी। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। व्यक्तिगत रिश्ते और सुधरेंगे। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के काम-काज में जटिलता बढ़ेगी और लाभ भी बढ़ेगा। आज नीति संबंधी निर्णय सोच-समझ कर करें। आज चन्द्रमा शक्तिशाली हैं, कोई अच्छा लाभ हो सकता है। कोई नई संधिवार्ता चले तो आपको उसमें रुचि ले लेनी चाहिए।

संतान या सहयोगियों से आज्ञापालन करा सकते हैं। भाग-दौड़ काफी रहेगी। बेनामी काम-काज में लाभ होगा। पिता को लाभ होगा और उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान को लोकर मन में जो अनिश्चिय चल रहा है, वह शीघ्र ही दूरहो जाएगा। कोई साहसी निर्णय लेना पड़े तो देर नहीं लगाएं। तुरन्त निर्णय करने का लाभ मिल जाएगा। समय विशेष है इसलिए पूजा-पाठ में ज्यादा मन लगाना उचित रहेगा।