वृश्चिक 3 दिसंबर राशिफल: अचानक लाभ की स्थितियां बन रही हैं लेकिन कोई महत्वपूर्ण काम बनते-बनते भी अटक जाएगा

अचानक लाभ की स्थितियां बन रही हैं। अति महत्वपूर्ण लोगों से मिलना होगा और उनसे व्यावसायिक लेन-देन की वार्ता हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण काम बनते-बनते भी अटक जाएगा और आपको अन्य लोगों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। किसी व्यावसायिक वार्ता में अधिक कौशल परिचय देंगे तो ही लाभ होगा परन्तु आपको कुछ समय के लिए प्रतीक्षा भी करना पड़ सकता है। सौदेबाजी के काम में आपको किसी अन्य को आगे कर देना चाहिए, उसमें ही ज्यादा लाभ है। आज पारिवारिक मामलों में ज्यादा रुचि लेंगे। घर-परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। घर में किसी बात को लेकर असहमति रहेगी तो आप अपने व्यावसायिक काम में और अधिक उलझ जाएंगे। आज यात्रा सफल हो सकती है परन्तु वाहन चलाने में सावधानी बरतें।