कन्या 29 अक्टूबर राशिफल: कामकाज में थोड़ी बहुत परेशानियां रहेंगी, बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी

कामकाज में थोड़ी बहुत परेशानियां रहेंगी। आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे कि कोई काम हाथ में लें या नहीं लें। समय सुधार पर है परन्तु बाधाएं भी रहेंगी। किसी उलझते हुए काम को सुलझाने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घर-परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे उपाय सफल हो सकते हैं। आज थोड़ा बहुत धन प्राप्ति की उम्मीद रहेगी। किसी महत्वपूर्ण को अपने पक्ष में करने के लिए आपको साहसभरा फैसला करना होगा। आज थोड़ा सा खर्चा भी बढ़ेगा और यात्राओं पर भी अतिरिक्त खर्चा कर सकते हैं। घर-परिवार में अच्छा वातावरण हो सकता है और दावत जैसा माहौल रहेगा। निजी जीवन में खुशी के क्षण आ सकते हैं। आप बहुत सावधानीपूर्वक व्यवहार रखें तो आपको काफी मदद मिलेगी।