मेष 29 अक्टूबर राशिफल: ग्रह स्थिति थोड़ी उलझी हुई, विवादों में फंसने का डर

ग्रह स्थिति थोड़ी उलझी हुई है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले कई बार सोच लें। आप जिस अनुमान से काम कर रहे हैं, उससे विवादों में फंसने का डर है। आज यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले लिया तो उसके सफल होने में संदेह है। जितना अधिक संयम बरत सकें, उतना ही अच्छा है। लेन-देन में स्पष्टता बरतना बहुत जरूरी है। आर्थिक निर्णयों को किसी और दिन के टाल दें। वाहन में परेशानी हो सकती है। भूमि-भवन संबंधी मामलों में थोड़ा परहेज करें और लम्बी वार्ताएं नहीं चलाएं। आपकी कार्य प्रणाली को लेकर आक्षेप हो सकते हैं। यह आपके ऊपर है कि बात को किधर ले जाएं। पारिवारिक मामले यथावत बने रहेंगे। लोगों के बीच बैठकर आपका वार्ता कौशल सामने आएगा।