कर्क 27 अक्टूबर राशिफल: ग्रहस्थिति शानदार बनी हुई, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी

ग्रहस्थिति शानदार बनी हुई है। चन्द की अनुकूलता आपके प्रभाव में बढ़ोतरी करेगी, पद-प्रतिष्ठा में चार चाँद लगेंगे। इन दिनों जोश व साहस बना रहने से कठिन से कठिन चुनौती को स्वीकार करने में संकोच नही करेंगे। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शुभ समाचारों का संचार होगा। यात्रा करना चाहे तो आकाशीय ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में है। रूके हुए कार्यो में गति आएगी।