मकर 27 अक्टूबर राशिफल: आज ग्रहस्थिति पक्ष की नहीं, अच्छे कार्यो में लोग कमियां निकालने का प्रयास करें

आज ग्रहस्थिति पक्ष की नहीं है। अभी पक्ष में आने में दो दिन और लगेंगे। इन दिनों आपके द्वारा किए गये अच्छे कार्यो में लोग कमियां निकालने का प्रयास करेंगे। राज्य सेवा मे है तो उच्चाधिकारी वर्ग असंतुष्ट रहेगा। कार्य को सतर्क करहकर सम्पन्न करें, क्योंकि आपकी लापरवाही ही नुकसान का करण बनेगी। पुरानी कोई गुप्त बात उजागर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। प्रेम प्रीति से दूर रहे। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। वाहन की गति धीमी रखनी होगी। अच्छे समय का दो दिन इंतजार करना होगा।