26 अक्टूबर राशिफल : इन 6 राशि वालों के सितारे आज बुलंदी पर, चारों ओर दिखाई देगी खुशियां

मेष

आज की अपेक्षा कल का दिन बहुत शानदार है। कल से सितारे बुलंदी पर आ जाएंगे। पुरानी और नई सभी प्रकार की समस्याओं का निदान हो जाएगा। सायंकाल से ग्रहस्थिति आपके पक्ष में बनने वाली है जिसका परिणाम कल से मिलना शुरु हो जाएगा। जरूरी कार्य की कल पर रखना दिन में रहेगा। आज आंशिक सफलता मिलने के योग है। आज आश्वासन अधिक मिलेंगे। किसी विशेष कार्य को संपन्न करने के लिए जोड़-तोड़ बैठाना पड़ सकता है अथवा किसी भी सिफारिश कराने की बात आ सकती है लेकिन आगे आने वाला समय बहुत शानदार आ रहा है।

वृषभ

आज ग्रहों की नारजगी बनी है। विरोधी से बचकर चलें अन्यथा वह हानि भी पहुंचा सकता है। लोग आपसे पीछे से आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे है, सतर्कता बरते। किसी विश्वासपात्र से धोखा हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्वयं के स्वास्थ्य के लिए ग्रहस्थिति अनुकूल नहीं है। कल से गाड़ी पटरी पर आ जाएगी। विवादास्पद मामलों को फिलहाल स्थगित ही रखे। कोई अप्रिय बात सामने आ सकती है।

मिथुन

जरूरी काम को एवं महत्वपूर्ण कार्य को आज ही सम्पन्न कर ले, कल से ग्रहस्थिति पच् की नहीं है। आज आप जिस किसी काम को हाथ में लेंगे उसमे सफलता मिलना सुनिश्चित है। भाई-बन्धुओं का पूर्ण साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य को आज सरलता से सम्पन्न कर लेंगे। किसी की मदद मिल जाने से काम बहुत आसान हा जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके द्वारा किए गये कार्य और महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त होगा।

कर्क

ग्रह स्थिति आज साधारण ही है। आगे आने वाले दो दिन बहुत ही शानदार आ रहे है जो आपकी समस्या का समाधान करेंगे। जरूरी काम को कल पर रखें, लाभ में रहेंगे। आज घर पर शुभ व मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। आपकी संकल्पशक्ति को को मजबूत रखें। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर किसी प्रकार के कठिन कार्या को सरलता से सम्पन्न कर लें। व्यवसाय मे नए गठबन्धन एवं उपक्रम का माहौल बनेगा। जो आगे आपको लाभ देगा।

सिंह

गोल्डन समय चल रहा है। रूके हुए कार्यो को सही दिशा प्राप्त होगी तथा वह आसानीे से सम्पन्न हीे जाएगा। अपने जरूरी कार्य को आगे बढने में गति प्राप्त होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। किसी खास व्यक्ति की मेहमान-नवाजी करनी पड़ सकती है। लाभ के नए-नए साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति सुधार की तरफ बढ़ रही है। शुभ समाचार के योग बने है। किसी मामले मे विवाद चल रहा हो तो आपके पक्ष को बल मिलेगा।

कन्या

आज समय आपके पक्ष का नहीं है। लेकिन कल से ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके अनुकूल बन जाएगी। अत: जरूरी काम को कल पर रखें। आज विरोधी से बचकर चलना होगा। जो लोग परीक्षार्थी है उन्हे बहुत अधिक मेहनत एवं प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आज दूरस्त यात्रा का विचार हो तो टाल दें। आज किसी से विवाद बढ़ाने की अपेक्षा नम्र रहकर समझौता वादी नीति अपनाएं तो लाभ में रहेंगे। कल से विरोधी के खेमें में घबराहट होना शुरू हो जाएगी।

तुला

आज बहुत शानदार समय चल रहा है अत: जो करना है शीघताशीघ्र कर लें। आज सायंकाल से पूर्व कार्यों का सम्पादित कर ले, आगे ऐसी ग्रहस्थिति नहीं मिलेगी। क्योंकि कल से चन्द्र की प्रतिकुलता बनने वाली है। आपने जो पूर्व में निवेश किया था अब उसके सार्थक परिणाम मिलेंगे। इच्छानुकूल लाभ की प्रापित होगी। किसी नवीन वस्तु पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आज जैसा शानदार समय मिलना मुश्किल है। अपने निजी कार्य को प्रथम प्राथमिकता देते हुए आगे बढऩे का प्रयास करेंगे तो सफल रहेंगे।

वृश्चिक

शानदार ग्रहस्थिति का परिणाम लगातार मिलता चला जाएगा। इन दिनों जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसमे सफलता मिलती चली जाएगी। पुरानी चिंताओं का निराकरण होगा। सन्तान के दाखिले, विवाह अथवा अन्या कोई लम्बित कार्य सहजता से बनता चला जाएगा। स्वयं की प्रगति के रास्ते भी आगे से आगे बनते हुए दिखाई देंगे। घर परिवार में सुख और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। किसी विशेष कार्य के बन जाने से अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

धनु

आज की अपेक्षा कल का दिन ज्यादा बेहत्तर रहेगा। आज की गई भागदौड़ का अनुकूल परिणाम कल से मिलना प्रारम्भ हो जाएगा। आज की गई मेहनत आगे रंग लाएगी। आज केवल भागदौड़ करने के बाद भी आश्वासन ही प्राप्त होंगे लेकिन कल से आश्वासनों की क्रियान्विति होना प्रारम्भ हो जएगी। आज अधिक परिश्रम करना पड़े तथा लाभ भी कम हो लेकिन शीघ्र ही ग्रहस्थिति पक्ष की बनने वालील है। किसी का सहयोग लेना हो तो वह सहयोग मिलने की उम्मीद बनी है। धार्मिक कार्य सम्मन्न होंगे।

मकर

आज ग्रहस्थिति पक्ष की नहीं है। अभी पक्ष में आने में दो दिन और लगेंगे। इन दिनों आपके द्वारा किये गये अच्छे कार्यो में लोग कमिया निकालने का प्रयास करेंगे। राज्य सेवा मे है तो उच्चाधिकारी वर्ग असंतुष्ट रहेगा। कार्य को सतर्क रहकर सम्पन्न करेें, क्योंकि आपकी लापरवाही ही नुकसान का कारण बनेगी। पुरानी कोई गुप्त बात उजागर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। प्रेम प्रीति से दूर रहें। कोई अशुभ समचार मिल सकता है। वाहन की गति धीमी रखनी होगी। अच्छेे समय का दो दिन इन्तजार करना होगा।

कुम्भ

आज शानदार ग्रहस्थिति केवल आज-आज ही बनी है जो करना ाहै उसे आज ही पूर्ण कर लें। आगे आने वाले दो दिन चन्द्र की प्रतिकूलता के कारण विपरीत बने रहेमंगे। आज नऐ व पुराने मित्रों का पूणँ सहयोग व समर्थन मिलता चला जाएगा जिसे आपकी कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान हो जाएगा। प्रतिष्ठित लोगो से सम्पर्क स्थापित होगा, प्रभुत्व में बढ़ोतरी होगी और व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए भी समय पक्ष का बना हुआ है।

मीन

शानदार ग्रह स्थिति बनी हुई है। व्यापार से जुड़े हुए लोगो को यथोचित लाभ प्राप्त होगा जिससे आर्थिक संकट का समाधान होगा। इन दिनों आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सम्पर्क में आने का अवसर प्राप्त होगा जो आगे आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। लोग आपकली नीति-रीति की प्रशंसा करेंगे। आलोचना कराने वालों को ासबक मिलेगा। विरोधी को आपके समक्ष झुकना पड़ जाएगा। कोई विवाद चल रहा हो तो निर्णय आपके पक्ष मे ही रहेगा। ग्रहस्थिति पूरी ातमरह आपके पक्ष में बनी हैै।