तुला 25 नवंबर राशिफल: खर्चों से बेहद परेशान रहेंगे, अन्य लोगों के षडय़ंत्र आपको परेशान करेंगे

आज खर्चों से बेहद परेशान रहेंगे। खराब आर्थिक स्थिति से उबरने में टाइम लग सकता है। आज आपको चाहिए कि बिना योजना के कोई खर्चा नहीं करें। कानूनी विवादों में बहुत सावधानी बरतने की आवश्कयता है। अन्य लोगों के षडय़ंत्र आपको परेशान करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को हॉस्पिटल ले जाना पड़ सकता है। दवाओं का खर्चा बढ़ेगा और पुरानी कोई बीमारी उभर कर आ सकती है। व्यावसायिक मामलों में आंशिक सफलता मिलेगी। साझा भाव से काम करने का पूरा लाभ मिल सकता है। छोटी यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा से परहेज करें। यदि नौकरी करते हैं तो किसी विपरीत परिस्थिति में अपने से वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। प्रतिभाशाली कार्य करने से आपको कठिन समय में भी प्रशंसा मिल सकती है।