तुला 24 दिसंबर राशिफल: काम का दबाव बहुत ज्यादा, कार्य प्रणाली में थोडा परिवर्तन करे, लाभ होगा

भागदौड़ और यात्रा का विचार त्याग दें। ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं हैं और कष्ट हो सकता है। कामकाज की परिस्थितियों में सुधार तो होगा परन्तु दबाव भी बहुत ज्यादा रहेगा। आप जटिल परिस्थितियों से बाहर निकलने की चेष्टा करें। आज धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। धार्मिक खर्चा या दान की मात्रा बढ़ेगी, बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आर्थिक लाभ के लिए आप जिस नीति पर चल रहे हैं, उसमें आंशिक सफलता मिलेगी। आपको आवश्यक मार्गदर्शन लेने की आवश्यकता है। आपको अपनी कार्य प्रणाली में भी हल्का सा परिवर्तन करने की आवश्यकता है। यदि किसी मामले में जिद का रास्ता अपनाया तो एक-दो सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। खर्चों को कम करने की चेष्टा आप करेंगे परन्तु उसमें सफलता नहीं मिलेगी।