मिथुन 24 दिसंबर राशिफल: यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर देना ही अच्छा, आज खर्चे का दिन

यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर देना ही अच्छा है, आज चन्द्रमा अनुकूल नहीं है। घर-परिवार के लोगों से तालमेल बढ़ेगा। घर में चल रही बातों को आप एक निर्णायक मोड़ दे सकते हैं। यात्रा से संबंधित तनाव बना रहेगा, खर्चे भी बढ़ेंगे। आपको व्यावसायिक कार्यों में आवश्यक सहयोग मिल सकता है। यह आपके ऊपर है कि आप सहयोग के लिए क्या शर्तें मानते हैं। भूमि-भवन के मामलों में यदि रुचि लें तो कोई महत्वपूर्ण बात हो सकती है। वाहन सुविधा बढ़ेगी। अन्य घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्चा करेंगे। व्यावसायिक मामलों में आपको अन्य की भावनाओं का ध्यान रखना आवश्यक है। लोग आपसे सहयोग चाहते हैं परन्तु सम्मान भी चाहते हैं। घर-कुटुम्ब के मामलों में थोड़ी सी भी समझदारी किसी विवाद को शांत करने में मदद कर सकती है।