धनु 23 नवंबर राशिफल: जीवन संघर्ष बढ़ेगा परन्तु आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है

जीवन संघर्ष बढ़ेगा परन्तु आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। बाधाओं के बीच में भी आपका कोई काम बनेगा। माता-पिता से संबंधित चिंताएं रहेंगी। दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा और किसी खास बाधा का निवारण भी नहीं कर पाएंगे। आप अपने संबंधों को लेकर अधिक सतर्कता बरतें। कोई महत्वपूर्ण संबंध बिगडऩे लगे तो आपको नरमी का रुख अपना लेना चाहिए। आर्थिक दबाव यथावत बना रहेगा। बहुत प्रयास करके भी आवश्यक संसाधन नहीं जुटा पाएंगे। किसी काम को करने के लिए आपको अधिक मोहलत मिल सकती है। आपकी विनम्रता आपका काम बना सकती है और रुपए-पैसे का अभाव काम को बिगडऩे नहीं देगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं परन्तु उनके तुरन्त परिणाम नहीं आएंगे।