मीन 23 नवंबर राशिफल: निजी रिश्तों में थोड़ा सा सुधार आएगा, भाग्य से नए अवसर मिल सकते हैं, अधिक आय बढऩे के भी संकेत

निजी रिश्तों में थोड़ा सा सुधार आएगा। वार्ता से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आपको जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में भी साझेदारी में अच्छे परिणाम आ सकते हैं। दैनिक आय बढ़ेगी और अधिक आय बढऩे के भी संकेत हैं। भाग्य से नए अवसर मिल सकते हैं। यह आपके ऊपर है कि आप उन्हें कितना भुना पाएं। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। उनके परीक्षा परिणाम या उनका व्यवसाय सभी में अच्छा रहेगा। आज महत्वपूर्ण फैसले लेने का दिन है। आप चाहें तो अपने दम पर ही किसी वार्ता को पार ले जा सकते हैं। भाई-बहिन या माता से निकटता बढ़ेगी और मतभेद के कारणों को दूर करने की चेष्टा करेंगे। छोटी यात्राएं तो करनी पड़ सकती हैं परन्तु बड़ी यात्राओं में अवरोध रहेगा। मित्रों या रिश्तेदारों के साथ कुछ समय गुजार सकते हैं।