कन्या 23 दिसंबर राशिफल: कामकाज में थोड़ी बाधा बनी रहेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार आने की सम्भावनाएं हैं

कामकाज में थोड़ी बाधा बनी रहेगी। आज अति व्यस्त हो जाएंगे और दैनिक कामकाज बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। अपने आसपास चल रहे कामकाज की समीक्षा कर लेना उचित रहेगा। क्योंकि कोई महत्वपूर्ण काम पीछे छूट रहा है। आज बड़े लोगों से मिलना हो सकता है। नौकरी में अतिरिक्त उत्तरदायित्व रहेगा। टेलीफोन वार्ताएं बहुत सार्थक परिणाम दे सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की सम्भावनाएं हैं। किसी बड़े खर्चे से निपटने के लिए विशेष प्रयास कर सकते हैं। आज पूर्व दिशा में यात्रा न करें परन्तु अन्य दिशाओं की यात्राएं लाभ दे सकती हैं। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में और मधुरता आएगी। साझेदारी के मामले लाभ दे सकते हैं। आपका जनसम्पर्क कोई नया लाभ दे सकता है। आज काम के घंटे अधिक रहेंगे और उसका लाभ शीघ्र ही मिलेगा।