कन्या 22 नवंबर राशिफल: आर्थिक परिस्थितियों में सुधार आ सकता है, लेकिन यात्रा टाले

आर्थिक परिस्थितियों में सुधार आ सकता है। एक तरफ आय होगी तो दूसरी तरफ खर्चा। भाग्य आपका साथ दे रहा है और आप किसी भी खर्चे को वसूल कर पाने में सफल हो जाएंगे। इस दिशा में नीति संबंधी कोई नया निर्णय कर सकते हैं। आपको आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। जन सम्पर्क का लाभ मिल सकता है। अधिक लाभ के लिए की गई बहस सफल हो सकती है। आपको कहीं अन्य से भी समर्थन मिल जाएगा। साझेदारी के मामलों में हल्का सा लाभ की परिस्थिति बन सकती है। इस समय जीवन साथी से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपको हर तरह का समर्थन मिलेगा और संबंध सुधारने के लिए भी कोशिश करेंगे। ग्रह स्थितियां अनुकूल चल रही हैं और नया साहित्य पढऩे की भी प्रेरणा मिलेगी। आज यात्रा कार्यक्रम स्थगित ही रखें।