वृषभ 22 नवंबर राशिफल: आर्थिक लेनदेन के मामले में काफी कोशिश के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिलेगी

प्रात: से ही मन में बहुत उत्साह रहेगा और बकाया कामकाज को तेजी से निपटाएंगे। आज आपका जनसम्पर्क तेजी से बढ़ेगा और किसी मामले में आर्थिक लाभ की परिस्थिति बन सकती है। आपकी भागदौड़ तो रहेगी परन्तु लंबी दूरी की यात्राएं करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आर्थिक लेनदेन के मामले में काफी कोशिश के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। साझा भाव से काम करने से लाभ होगा परन्तु व्यावसायिक भागीदारी में थोड़ी बहुत समस्याएं रहेंगी। किसी विषय पर आपसी सहमति नहीं बन पाएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से संबंधित चिंताएं रहेंगी। आज कोई समाधान भी नहीं निकल पाएगा। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। पूजा-पाठ और दान-धर्म दोनों का स्तर बढ़ेगा। आर्थिक चिंताएं यथावत रहेंगी।