धनु 21 अक्टूबर राशिफल : प्रतिष्ठा बढऩे के योग, विरोधी पक्ष आपके सामने झुकेगा

चन्द्रानुकूलता का लाभ आगे भी मिलता चला जाएगा। प्रतिष्ठा बढऩे के योग बने है। इन दिनों आप साहसिक और चुनौतीभरा कार्य हाथ में लेने का प्रयास करेंगे, जिसमे सफलता मिलना सुनिश्चित है। विरोधी पक्ष स्वयं की गलती में उलझेगा और वह आगे चलकर आपसे मित्रता करने का प्रयास भी करेगा। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। व्यापार के सम्बन्ध में यात्रा करने का विचार हो तो कर सकते है। ग्रहों की पूरी अनुकूलता बनी हुई है। राज्य पक्ष भी सुदृढ़ बना हुआ है।