कन्या 20 अक्टूबर राशिफल : समय अच्छा नहीं, स्वास्थ्य रहेगा कमजोर

कन्या राशि वालों के लिए आज समय प्रतिकूल है। ग्रहों की नाराजगी बनी रहेगी। आपकी राशि शनि की साढ़ेसाती से पीडि़त चल रही है। परिणामस्वरूप इन दिनो उसके फल कुछ ज्यादा ही परेशान करेंगे। सम्पत्ति के बारे में अपना पूर्ण लेखा-जोखा तैयार रखे ताकि आयकर या अन्य किसी परेशानी से बचा जा सके। स्वास्थ्य का पाया आपके पक्ष में नहीं है। पुराना रोग परेशान कर सकता है। इन दिनों आप कुछ डरा हुआ सा अपने आप को महसूस करेंगे। आपके अधीनस्थ कार्य करने वाले लोग भी आपके कार्यों की उपेक्षा कर सकते है। अधिकाारी वर्ग से बिना कारण नाराजगी बनी रहेगी। समय को शान्तिपूर्ण ढंग से व्यतीत करें।