सिंह 20 दिसंबर राशिफल: ग्रह स्थितियां सुधर रही हैं, आय का नया रास्ता खुल सकता है

कामकाज में बदलाव लाने से अधिक उपलब्धि हो सकती है। आप अपने नजदीकी लोगों से सलाह-मशविरा करके आगे के लिए नीतियां तय कर सकते हैं। ग्रह स्थितियां सुधर रही हैं और आपको अतिरिक्त लाभ देना चाहती हैं। यह आपके ऊपर है कि किस तरह से घटनाओं को लेते हैं। गुरुओं से या विशिष्ट व्यक्तियों से मदद लेने में आपको लाभ रहेगा। घरेलू कामकाज में थोड़े विघ्न रहेंगे। आपसी मन-मुटाव या कटुता को कम करना जरूरी है। व्यवसाय के लिए कोई नया विषय हाथ लग सकता है। इस समय बाहरी सम्पर्कों को सुधारना चाहिए। आय का नया रास्ता खुल सकता है। आज कोई यात्रा कार्यक्रम हो तो उसे टाल दें क्योंकि यात्रा का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। भूमि-भवन को लेकर चिंताएं रहेंगी परन्तु कोई विशेष गति नहीं होगी।