कुम्भ 19 अक्टूबर राशिफल : आज पूरी तरह पक्ष का दिन, अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे

कुम्भ राशि वालों के लिए आज पूरी तरह पक्ष का दिन है। ग्रहों की अनुकूलता अभी आगे भी बनी रहेगी। लम्बित मामलों का निपटारा आपके पक्ष में होगा। समाज और परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप सभी मामलों को सद्भावना तरीके से हल कर लेंगे। दूसरों की निगाह में आपकी इज्जत बढ़ेगी। अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। काम को पूरा करने में आप कड़ी मेहनत करेंगे, जिसकी चहुं ओर प्रशंसा होगी। राजकीय और अदालती मामलों में आपका पक्ष उभरकर सामने आएगा। विरोधी अपनी गलती मान लेगा। समय अनुकूल है, जो आगे भी चलेगा।