कन्या 18 नवंबर राशिफल: ग्रह स्थितियां तेजी से सुधार पर, लाभ मिलेगा, लेनदेन में पारदर्शिता बरते

ग्रह स्थितियां तेजी से सुधार पर हैं। व्यावसायिक वातावरण में सुधार होगी। नई वार्ता शुरू हो सकती हैं। नए सम्पर्कों का भी लाभ मिलेगा। बड़ी कम्पनियों में बैठे अधिकारी या सरकारी अधिकारी आपको मददगार सिद्ध हो सकते हैं। सिफारिशें काम कर सकती हैं। कोई छोटा भुगतान प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक वार्ताओं में थोड़े से कौशल की आवश्यकता है। यदि उचित तर्क रखे तो आपकी मानी जा सकती है। आपके व्यावसायिक शत्रु सक्रिय हैं और आपके कामकाज पर पूरी नजर है। अपनी कार्य प्रणाली में थोड़ा संशोधन करने की आवश्यकता है। बॉस के मन में जो चल रहा है, उसेसमझना बहुत जरूरी है। व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए कहीं खर्चा करना पड़े तो अवश्य कर दीजिए। लेनदेन में पारदर्शिता बरतने का लाभ मिलेगा।