कुंभ 18 नवंबर राशिफल: ग्रह स्थितियां काफी उलझी हुई, नए-नए काम सिर पर आ जाएंगे

ग्रह स्थितियां काफी उलझी हुई हैं। जिस काम को करना चाह रहे हैं, वह समय पर पूरा नहीं होगा और नए-नए काम सिर पर आ जाएंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए कोई विशेष प्रयास करेंगे। आपकी कोशिश सफल भी हो सकती है। वार्ता के कौशल से लाभ की परिस्थितियां बना लेंगे। कामकाज को लेकर मन में भ्रम रहेगा। प्राथमिकताएं तय नहीं करने का नुकसान होगा। नौकरी करते हैं तो बॉस के मन में थोड़ा असंतोष रहेगा। आपके आसपास विरोधी सक्रिय हैं और उनकी कार्यवाहियों से आपको सावधान रहना चाहिए। स्थानीय भागदौड़ लाभदायक सिद्ध होंगी। संतान की तरफ से निश्चिंत रहेंगे। किसी मामले में राहत मिल सकती है। दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा। पिता के कामकाज में कुछ परेशानियां रहेंगी या उनको स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी।