तुला 18 दिसंबर राशिफल: अपने आसपास चल रहे षडय़ंत्र से सावधान रहें, व्यवहार में भी सावधानी बरतें

कामकाज को लेकर आपको आलोचना सुननी पड़ेगी। बाहर के लोग कुछ परेशानी खड़ी कर सकते हैं परन्तु अपनों से भी तकलीफ रहेगी। व्यावसायिक संबंधों में आपका पक्ष अच्छा होते हुए भी कोई न कोई कठिनाई बनी रहेगी। आज घर में धार्मिक माहौल रहेगा या कई लोगों का एक साथ मिलना-बैठना हो सकता है। दावत का माहौल भी बन सकता है। रहस्य विद्याओं में आपकी गहरी रुचि रहेगी। पुस्तकों पर खर्चा कर सकते हैं। अपने आसपास चल रहे षडय़ंत्र से सावधान रहें। आपकी प्रगति किसी को पसन्द नहीं आ रही है। अत: व्यवहार में भी सावधानी बरतें। सुख-सुविधाओं के लिए आज कुछ खर्चा कर सकते हैं या किसी माल में अनावश्यक चीजों पर भी खर्चा कर सकते हैं। सरकारी लोगों से काम निकालना आज आसान रहेगा, आपको पहल करनी चाहिए।