17 अक्टूबर राशिफल: धनु राशि वालों का कल का समय बेहतर, आज मतभेद उभर सकते हैं

धनु राशि वालों का आज की अपेक्षा कल का दिन बेहतर रहेगा। आज जैसे-तैसे समय व्यतीत कर लें। आगे आने वाला समय आपकी अनेक समस्याओं का निराकरण करने आ रहा है। आज भाग-दौड़ करने के पश्चात् आंशिक सुधार दिखाई देगा। परिवार या परिवार के बाहर किसी मामले को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। संतुलित दिमाग से काम लेना होगा अन्यथा बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। धर्म के प्रति आपकी श्रद्धा बनी रहेगी। धार्मिक क्रियाकलाप या अनुष्ठान में हिस्सा लेना पड़ सकता है।