मिथुन 16 नवंबर राशिफल: आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयासों में सफल होंगे, आज दवाओं पर खर्चा ज्यादा होगा

संतान पक्ष की समस्याओं का समाधान आ सकता है। आपको थोड़ी अधिक कोशिश करनी पड़ेगी परन्तु कोई न कोई रास्ता निकल आएगा। चाहे परीक्षा परिणाम हो या व्यवसास, बात आगे बढ़ेगी। निजी जीवन में सौहाद्र्र बढ़ेगा। किसी एक मामले पर दोनों सहमत हो जाएंगे। उससे बात आगे बढ़ेगी। वाहन की सुख-सुविधा बनी रहेगी परन्तु लम्बी यात्रा में कष्ट हो सकता है। कामकाज का विस्तार थोड़ा परेशानी लाने वाला है और बहुत अधिक खर्चा भी होगा। आर्थिक लाभ के लिए किसी नए प्रयास में आप सफल हो सकते हैं। कोई सहयोग वार्ता आगे बढ़ाई जा सकती है। कानूनी विवादों में बहुत सावधानी बरतें। शत्रु छोटा नहीं है यद्यपि विजय आपकी ही होनी है। आज दवाओं पर खर्चा ज्यादा होगा। घर में किसी न किसी को कोई न कोई कष्ट आ सकता है।