धनु 15 नवंबर राशिफल: आज आर्थिक कठिनाइयां ज्यादा ही रहेंगी, भी समय इतना अच्छा नहीं

आज आर्थिक कठिनाइयां ज्यादा ही रहेंगी। भुगतान का दबाव भी बहुत ज्यादा रहेगा। आप वादा निभाने की पूरी कोशिश करेंगे परन्तु फिर भी लेनदेन के मामले में थोड़ी गलती रह सकती है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। यात्रा कार्यक्रम सोच-समझकर बनाएं, खर्चा आवश्यकता से अधिक हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को शुरू करने से पहले आवश्यक मानसिक तैयारी कर लें। अभी समय इतना अच्छा नहीं है, कहीं बाद में पछताना नहीं पड़े। साझेदारी के मामले में आवश्यक सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपको जैसे-तैसे काम चलाना पड़ेगा। घरेलू कलह से परेशान रहेंगे। कोई आक्षेप आता है तो चुप लगा जाना ही ठीक है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कोई नया विचार मन में आ सकता है। अपने आसपास के लोगों से मशविरा कर लेना ठीक रहेगा।