मीन 15 नवंबर राशिफल: समय विशेष लाभ का, दैनिक आय बढ़ेगी

समय विशेष लाभ का है। आर्थिक लाभ में लगातार वृद्धि होगी। दैनिक आय बढ़ेगी। कोई अचानक बड़ी आय होना भी सम्भव है। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा परन्तु शारीरिक कष्ट भी चलते रहेंगे। यदि अविवाहित हैं तो व्यक्तिगत रिश्तों में अच्छा समय रहेगा। ग्रह स्थितियां अभी विशेष चल रही हैं। आज चन्द्रमा बलवान है और कोई महत्वपूर्ण घटना आ सकती है। आपके काम के घंटे बढ़ेंगे और थकान भी बढ़ेगी। अपने आसपास के षडय़ंत्रों से सावधान रहें। कोई नई व्यावसायिक वार्ता चले तो बहुत सावधानी के साथ व्यवहार करें, आपको निश्चित लाभ मिल सकता है। ऋण के लेनदेन को लेकर कोई विशेष उपाय कर सकते हैं। बाहर के शहरों से आय बढ़ेगी। दैनिक आय और दैनिक खर्चा दोनों ही बढऩे के संकेत हैं। आज की यात्रा लाभ दे सकती है।