मकर 15 नवंबर राशिफल: आज दैनिक कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे, आर्थिक सुविधाएं बढ़ेंगी

आज दैनिक कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे। आर्थिक सुविधाएं बढ़ेंगी। रुके हुए भुगतान प्राप्त हो सकते हैं या किसी नए स्रोत से आय हो सकती है। साझेदारी के मामलों में सफलता मिल सकती है और नया काम हाथ लग सकता है। व्यावसायिक सफलता के लिए जो छोटे-मोटे उपाय किए हैं, उनका परिणाम आज आ सकता है। भुगतान का कोई मामला उलझा हुआ रहेगा, कोई कानूनी जटिलता भी परेशान कर सकती है। कामकाज की अधिकता में घर या दफ्तर में क्रोध का सा वातावरण रहेगा और आपको व्यवहार संबंधी परेशानी भी हो सकती है। संतान के लिए समय शुभ चल रहा है। पढ़ाई-लिखाई या परीक्षा में मदद रहेगी। आय कमाने के साधनों में थोड़ी पवित्रता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गैरकानूनी काम से दूरी बनाए रखना ही उचित है।