कुंभ 15 दिसंबर राशिफल: आज सुबह से अत्यंत व्यस्त रहेंगे, आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, जनसम्पर्क का लाभ मिलेगा

आज सुबह से अत्यंत व्यस्त रहेंगे। यात्रा का दबाव रहेगा परन्तु सोच-समझकर यात्रा करें। कामकाज में सहूलियत बढ़ेगी। आवश्यक साधन उपलब्ध हो जाएंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और बढ़ते हुए जनसम्पर्क का लाभ आज मिलेगा। मातृ पक्ष से नजदीकी बढ़ेगी और कुछ लोगों से एक साथ मिलने का अवसर रहेगा। पिता की तरफ से थोड़ी परेशानी रहेगी। पिता का स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। किसी कामकाज में अड़चन रहेगी, जिसके कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। सरकारी लोग या बड़ी कम्पनियों में काम निकालने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। संतान या सहयोगियों के साथ आर्थिक लेनदेन सुविधाजनक रहेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार होगा, आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। खानपान में अनियमितता के कारण परेशानी हो सकती है।