मिथुन 13 नवंबर राशिफल: अचानक लाभ की स्थितियां बन सकती है, व्यापार-विस्तार में खर्चा होगा

किसी अच्छे व्यावसायिक निर्णय से अचानक लाभ की स्थितियां बन सकती है। जिस काम को आज प्राथमिकता से करना चाह रहे हैं उसे कर डालें अन्यथा बाद में विघ्न-बाधाएं हो सकती है। छोटी यात्राओं का लाभ मिल सकता है परंतु निजी यात्राओं को व्यावसायिक यात्रा में बदल लेना जरूरी है। अपने शहर से बाहर काफी खर्चा हो सकता है। व्यापार-विस्तार में खर्चा होगा और नए व्यावसायिक संबंध जोडऩे की स्थिति बन सकती है। वाहन खर्चा मांग रहा है और वह आपको करना होगा। भूमि-भवन में निवेश की स्थितियां बन रही है, सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। जीवनसाथी के नाम से चल रहे काम-काज में खर्चा बढ़ रहा है और आपको जैसे-तैसे पूरा करने में लगे रहेंगे। किसी विवाद में आपकी विजय है। टेण्डर भरने में या नया काम हासिल करने में मदद मिलेगी।