सिंह 12 नवंबर राशिफल: आज का दिन भाग्यशाली, आर्थिक लाभ की उम्मीद

आज का दिन भाग्यशाली है। आपका सोचा हुए एक प्रमुख कार्य हो जाएगा। जिन लोगों से सहयोग की आप कल्पना कर रहे हैं, वे अपना सहयोग आपको दे सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे, उसका असर आज देखने को मिल सकता है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पूजा-पाठ के लिए अच्छा समय निकल आएगा। धार्मिक और विद्वान लोगों से मिलना होगा या बड़े अधिकारियों से निकट सम्पर्क हो सकते हैं। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है या अचानक भुगतान भी आ सकता है। वाहन संबंधी असुविधा हो सकती है। घर-कुटुम्ब के मामले में परेशानियां यथावत चलती रहेंगी। किसी एक बात को लेकर सहमति नहीं हो पाएगी और लोग अजीब-अजीब सा व्यवहार करेंगे। माता के स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।