मेष 12 दिसंबर राशिफल: समय सुधार पर है, जिस कार्य को आज सम्पन्न कर लेने का मन में है, उसे समय पर कर पाएंगे

समय सुधार पर है। जिस कार्य को आज सम्पन्न कर लेने का मन में है, उसे समय पर कर पाएंगे। घर-परिवार में सुबह से ही व्यस्त रहेंगे। दोपहर बाद भी आप लगातार व्यस्त रहेंगे और व्यावसायिक मामलों में गति ला पाएंगे। जिन लोगों के सहयोग को लेकर आप चिंतित हैं, वे सहयोग दे पाएंगे। यह आपके ऊपर है कि किन शर्तों पर सहयोग ले पाते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी से चलें। आपकी आय और आपके खर्चों के बीच उचित तालमेल नहीं है। व्यवसाय में विरोधी लोग कोई न कोई समस्या उत्पन्न करते रहेंगे। आज इस बात का भी चिंतन करेंगे कि विवाद कैसे कम किए जाएं। पारिवारिक मामलों में आप निर्णायक भूमिका अदा करेंगे और किसी विवाद को शांत करने में सफल हो जाएंगे। यात्रा कर सकते हैं परन्तु दक्षिण दिशा की यात्रा ना करें।