11 अक्टूबर मेष राशिफल: धन की होगी प्राप्ति, खानपान में बरतें सावधानी

मेष (Aries) राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है। कोई अकस्मात् लाभ प्राप्ति हो सकती है या लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सा सुधार आने के लक्षण है। आज आपकी कोशिशे सही दिशा में हैं। जिन लोगों पर आपको भरोसा है वे अच्छा काम करके दे सकते हैं। आपको अपनी नीतियों में कोई परिवर्तन नही करना चाहिए और समय को देखते हुए कार्य प्रणाली में आवश्यक सुधार कर लेना चाहिए। घर-परिवार में स्थितियां एकदम सामान्य नहीं रहेगी।

बहिन-भाईयों से संपर्क अच्छा रहेगा, उनसे मिलना-जुलना होगा और अगर वे पास ही रहते हैं तो उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो आपका समय सुधार पर है परंतु आज जीवन संघर्ष और दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहेगा। खानपान में सावधानी बरतें। पाचन तंत्र के विकार परेशान कर सकते हैं। सहयोगियों के साथ आज अच्छा समय गुजर सकता है।