मीन 11 दिसंबर राशिफल: समय विशेष चल रहा है, आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी

समय विशेष चल रहा है। भागीदारी के मामलों में विशेष लाभ की उम्मीद है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। किसी नई योजना पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज टिक कर काम नहीं कर पाएंगे। भागदौड़ लगी रहेगी। यात्रा योग प्रबल हैं परन्तु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। निजी जीवन में खट्टा-मीठा चलता रहेगा। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए समय निकालना थोड़ा जरूरी है। नौकरी में आज अच्छी परिस्थितियां रहेंगी। आपका नया प्रस्ताव मंजूर हो सकता है या आपको अधिक सम्मान मिल सकता है। दोपहर बाद स्वभाव में थोड़ी गर्मी रहेगी। अत: वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। यात्रा के बीच में व्यावसायिक गतिविधियां जारी रहेंगी। आर्थिक लाभ की भी नई परिस्थितियां बनेंगी। संतान की प्रगति से आप प्रसन्न रहेंगे।