कर्क 11 दिसंबर राशिफल: आज आपका हौसला बढ़ेगा, कामकाज में गति आएगी, लाभ भी होगा

आज का दिन मिश्रित फलों वाला रहेगा। शुभ घटनाओं की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी ऐसी कई बातें होंगे, जिससे आपका हौसला बढ़ेगा और कामकाज में गति आएगी। कोई पुरानी उधारी वसूल करने की परिस्थिति बन सकती है। ऐसे काम से पैसा आ सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा। भाई-बहिन की तरफ से जो बातें आएं, उन्हें आपको बहुत साधारण ढंग से लेना चाहिए। कुल मिलाकर आपको लाभ ही होगा। संतान को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे। उनको पूरी सफलता नहीं मिलने से आप मन ही मन परेशान रहेंगे परन्तु कोई दूसरा मार्ग मिल जाने की सम्भावना बनी हुई है। आज धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। चैरिटी के किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा से परहेज करें।