10 अक्टूबर राशिफल: भाग्यशाली है कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन, आपके अनुसार बनेंगे काम

कन्या (Virgo) राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आप जिस ढंग से चाहेंगे उसी ढंग से आपके काम बनेंगे। किसी विशेष निर्णय को लेकर मन में भ्रम चलता रहेगा। मित्रों की सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। नौकरी में आज दिन अच्छा जाने वाला है क्योंकि आप अपने काम को समय पर पूरा कर लेंगे और उसका परिणाम दिखने लगेंगे। साझेदारी के मामलों में थोड़ा-थोड़ा परेशानियां चलती रहेंगी परन्तु लाभ के भी अवसर बढ़ रहे हैं।

धर्म-कर्म के मामले में काफी रुचि रहेगी, कहीं खर्चा भी करेंगे और लोगों से मिलना-जुलना भी होगा। इस समय अत्यधिक कौशल का कार्य करेंगे। आज दोपहर बाद किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा जिसको अपने व्यवसाय से जोड़ा जा सकता है। विशेष खर्चों के लिए आप कोई उपाय करेंगे क्योंकि खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।